छत्तीसगढ़ : आरोपियों द्वारा दिगर राज्य ओडिसा से अंग्रेजी शराब लाकर किया जा रहा था- तस्करी।

छत्तीसगढ़ : आरोपियों द्वारा दिगर राज्य ओडिसा से अंग्रेजी शराब लाकर किया जा रहा था- तस्करी।



अपराध क्र0 :- 158/24
धारा :- 34(2) आबकारी एक्ट                   

जगदलपुर ज़िले में लगातार जारी अवैध शराब पर कार्यवाही

फिर धरे गये अंतर्राज्यीय शराब तस्कर

एमपी के बाद उड़ीसा का शराब पकड़ा जगदलपुर पुलिस नें

अवैध शराब तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से कुल 85.320 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

अनुमानित कीमत 39960/- रूपये

गिरफ्तार आरोपी कुंवर दीवान के खिलाफ पूर्व में भी मामला दर्ज

आरोपीयो को आबकारी एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

जप्त संपत्ति-
1)कुल 85.420 लीटर अंग्रेजी शराब
2)मारूति डिजायर कार कीमती -करीबन दो लाख रूपये,
3)दो नग मोबाईल
4) नकदी रकम 2750रु

नाम आरोपी- 
1) कुंवर दीवान पिता  बलदेव सिंह दीवान  उम्र 33 वर्ष जाति कलार 2) महेन्द्र राठौर पिता भाऊ राम राठौर जाति तेली उम्र 32 वर्ष
दोनों निवासी मुंडागाँव बाज़ार पारा थाना भानपुरी, जिला-बस्तर (छ.ग.) 
                           
छत्तीसगढ़ ( भानपुरी-बस्तर ) ओम प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध शराब तस्करी पर बस्तर पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है।




                     ज्ञात हो कि सूचना प्राप्त हुआ था कि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में उड़ीसा की ओर से मुंडा गांव रोड में अवैध शराब तस्करी की जा रही है कि अवैध रूप से अंग्रेजी शराब दिगर राज्य से लाकर बिक्री करने कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी घनश्याम कामडे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानपुरी राकेश राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा भानपुरी से मुंडागांव मेन रोड में संदिग्ध कार को घेराबंदी कर रोक कर पुछताछ किया गया। 



पुछताछ करने पर अपना नाम 1) कुंवर दीवान पिता  बलदेव सिंह दीवान  उम्र 33 वर्ष जाति कलार , 2) महेन्द्र राठौर पिता भाऊ राम राठौर जाति तेली उम्र 32 वर्ष दोनों निवासी मुंडागाँव बाज़ार पारा थाना भानपुरी का रहने वाले बताये जो दिगर राज्य उड़ीसा से अंग्रेजी शराब (बियर, केन बियर, मैकडावल No 1 विस्की) आरोपीयो के  कब्जे से कुल 9 पेटी अंग्रेजी शराब (बियर 36नग, केन बियर 72 नग, मैकडावल No 1 विस्की 144 नग) जुमला शराब 85.320 लीटर कीमती 39960 रूपये, मारूति डिजायर कार कीमती -करीबन दो लाख रूपये, दो नग मोबाईल, नकदी रकम 2750रु जप्त किया गया है। आरोपियो के विरूद्ध थाना भानपुरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, कार्यवाही किया गया है। मामले में आरोपयो को गिरफ्तार कर, न्यायालय रवाना किया गया है।




 
महत्वर्पूण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी -

निरीक्षक- राकेश राठौर
प्र0आर0- सुन्दर बघेल, राधेलाल कोर्राम, किशोर गुप्ता
आर0 -  प्रेमू लाल वर्मा, संदीप सलाम, छबि सोम, धरमू कश्यप

Post a Comment

0 Comments