छत्तीसगढ़ : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख ईनामी नक्सली ढेर व 1 नग हथियार सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामाग्री बरामद।

छत्तीसगढ़ : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख ईनामी नक्सली ढेर 1 नग हथियार सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामाग्री बरामद।



जिला सुकमा के थाना भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पामलूर के जंगल - पहाड़ी में हुये, पुलिस-नक्सली मुठभेड़।

कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सली सदस्यों की उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुए
थे।

उपरोक्त अभियान के दौरान दिनांक 07.10.2024 को सायं ग्राम पामलूर के जंगल - पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई।

उपरोक्त मुठभेड़ में 1 नक्सली का शव, 1 हथियार, सहित भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री किया गया है बरामद।

मारा गया नक्सली की शिनाख्तगी किस्टाराम एरिया कमेटी ACM के रूप में किया गया।

मारा गया नक्सली के विरूद्ध कई संगीन मामले दर्ज है।

उपरोक्त अभियान में डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 कोबरा, 208 कोबरा, 131 सीआरपीएफ एवं 212 सीआरपीएफ की रही है संयुक्त कार्यवाही।

छत्तीसगढ़ ( सुकमा-किस्टाराम ) ओम प्रकाश सिंह । जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में जिला सुकमा थाना किस्टाराम एवं भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत डब्बाकोंटा, एंटापाड़, बुर्कलंका पामलूर, सिंघनमड़गू व आस-पास क्षेत्र में कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 06.10.2024 को जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 212 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सूचना स्थल की ओर नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम गच्चनपल्ली के जंगल-पहाड़ी को सर्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि दिनांक 07.10.2024 के सायं ग्राम गच्चनपल्ली एवं पामलूर के मध्य जंगल-पहाड़ी में घात लगाकर नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे सुरक्षाबलों द्वारा भी यथा-स्थान पर पोजिशन लेकर आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही मे फायरिंग किया गया। 



सुरक्षा बलों के जवाबी कार्यवाही से सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व नक्सली अपने आपको घिरता हुआ देखकर जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग खड़े हुए, मुठभेड़ लगभग 25-30 मिनट तक चली। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल व आस-पास की एरिया में सर्चिंग करने पर 1 अज्ञात पुरूष नक्सली का शव व शव के पास 1 नग पिस्टल मय 4 जिंदा राउण्ड, 1 नग पिट्ठू, जिसके अंदर गांठ लगा हुआ कोर्डेक्स वायर लगभग 2 मीटर, 1 जोड़ी काली वर्दी, 4 नग जिलेटिन रॉड, 4 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 2 बैनर, 1 नग रेडियो, 1 नग कैलकुलेटर, नक्सल साहित्य, 1 नग चाकू, 2 नग बम फटाका, दवाईयॉ एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया नक्सली के शव व बरामद सामाग्री को जिला मुख्यालय लाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

उक्त मुठभेड़ में मारा गया नक्सली की शिनाख्तगी पोट्टाम लोकेश निवासी पश्चिम बस्तर बीजापुर (छ0ग0), नक्सल संगठन में पद किस्टाराम एरिया कमेटी ACM, ईनामी 5 लाख रूपये के रूप में किया गया।
विदित हो कि उक्त मुठभेड़ में मारा गया नक्सली पोट्टाम लोकेश, नक्सली संगठन में वर्ष 2011 में भर्ती होकर 1 वर्ष तक पश्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय रहा, वर्ष 2012 में पश्चिम बस्तर कंपनी 2 का सदस्य के रूप में कार्य किया, वर्ष 2013 में सी. सी. प्रोटेक्शन कंपनी नंबर 7 में रह कर पूर्व सेन्ट्रल कमेटी महासचिव गणपति (CCM) का गार्ड में वर्ष 2022 तक सक्रिय था, वर्ष 2022 माह मई से किस्टाराम एरिया कमेटी में तबादला किया गया एवं दिसम्बर 2023 में किस्टाराम एरिया कमेटी ACM के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
मृत नक्सली के पत्नि कट्टम बंजनी निवासी टेकलगुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, संगठन में किस्टाराम एरिया कमेटी अन्तर्गत पडियोरा पोल्लो कमेटी अध्यक्षा (पार्टी सदस्या) के पद पर सक्रिय है।
मुठभेड़ में मारा गया नक्सली उपरोक्त पदों पर रह कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर एवं घात लगाकर हमला करना, आम नागरिको की हत्या करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर बम लगाना एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहा है।
मुठभेड़ में मारा गया नक्सली लोकेश के विरूद्ध जिले के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध अपराधों की जानकारी निम्नानुसार से है :-



Post a Comment

0 Comments