छत्तीसगढ़ : 80 वी वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में अमृता विश्वविद्यालय केरला के द्वारा योग / ध्यान विधि का अभ्यास करवाया गया।


 

छत्तीसगढ़ : 80 वी वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में अमृता विश्वविद्यालय केरला के द्वारा योग / ध्यान विधि का अभ्यास करवाया गया।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह80 वी वाहिनी केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल, मुख्यालय जगदलपुर के प्रांगण में वाहिनी कमाण्डेंट, जितेन्द्र कुमार, के नेतृत्व में अमृता विश्वविद्यालय केरला के योग / ध्यान विधि प्रशिक्षक नरेन्द्र, व श्रीमति श्वेता के द्वारा योग / ध्यान विधि कार्यक्रम का आयोजन 80 वीं वाहिनी मुख्यालय में दिनांक 14/10/2024 को सुबह 6:30 से 8:10 बजे, ई/80 समवाय मसगाँव में 10:15 से 12:00 बजे एवं सी/80 समवाय नेतानार कैम्प में अपराहन 16:00 से 17:00 बजे तक योग / ध्यान विधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, 80 वाहिनी जगदलपुर ने अमृता विश्वविद्यालय केरला के योग / ध्यान विधि प्रशिक्षक द्वारा दिनांक 14/10/2024 को आयोजित योग / ध्यान विधि अभ्यास में उपस्थित सभी राजपत्रित अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी और जवानों को सम्बोधित करते हुये अवगत कराया गया कि जवान अपने परिवार से दुर होने एवं दीनचर्या जीवनशैली अत्यधिक व्यस्त होने के कारण सदैव जवान तनाव महसूस करते है।



जिससे निजात पाने के लिये योग / ध्यान विधि एक स्वस्थ्य जीवनशैली है जिसमें शरीर और मन को एकरूपता में ला कर अपने आपको शान्ति और तनाव मुक्ति होने का एक सरल तरीका है, योगा नियमित रूप से करने वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा अभ्यास है जो स्वस्थ जीवनशैली तथा बेहतर जीवन जीने की दिनचर्या में सहायता करता है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के वाह्य एवं आंतरिक भागों जैसे मन, मस्तिष्क, आत्मा एवं शरीर के सम्पूर्ण भाग को संतुलित करने काकार्य किया जाता हैं।



प्राचीन काल में योग का अभ्यास ध्यान की क्रिया से प्रारम्भ होकर श्वसन एवं शारीरिक क्रियाओं के साथ पूर्ण किया जाता था। योग बौद्धिक एवं वैज्ञानिक विधि के दोनों परिणामो से शारीरिक और मानसिक कियाओ द्वारा स्वस्थ्य जीवनशैली के रूप में प्राप्त किया जा सकता है। योग / ध्यान विधि के प्रति जागरूक करने एवं जीवन में योग / ध्यान विधि का महत्व समझाने के उदेश्य से अमृता विश्वविद्यालय केरला के द्वारा आयोजित योग / ध्यान विधि अभ्यास में वाहिनी के पुरुषोत्तम कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ० उत्पल गोगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हेम राज व्यास, सहा०कमा०, अधिनस्थ अधिकारी एवं समस्थ जवानों ने योग/ध्यान विधि अभ्यास में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिये।



इसके अतिरिक्त वाहिनी के सी / 80 समवाय नेतानार एवं ई / 80 समवाय मसगाँव में अमृता विश्वविद्यालय केरला के प्रशिक्षक नरेन्द्र, व श्रीमति श्वेता द्वारा अधिकारियों एवं जवानों के साथ योग / ध्यान विधि अभ्यास का आयोजन कराया गया जिसमे अधिकारियों एवं जवानों ने योगाभ्यास में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिये।



Post a Comment

0 Comments