छत्तीसगढ़ : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य ACM लोकेश मुठभेड़ में मारा गया।

 

 

छत्तीसगढ़ : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य ACM लोकेश मुठभेड़ में मारा गया।




छत्तीसगढ़ ( सुकमा-किस्टाराम ) ओम प्रकाश सिंह ।  जिला सुकमा के थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पामलूर के जंगल-पहाड़ी में हुई, पुलिस-नक्सली मुठभेड़। दिनांक 06.10.2024 को थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत नक्सलियों कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्यों के उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 कोबरा, 208 कोबरा एवं 131 सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ग्राम डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, सिंघनमड़गू व आस-पास क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुए थे।



अभियान के दौरान दिनांक 07.10.2024 को सायं ग्राम पामलूर के जंगल-पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। उपरोक्त मुठभेड़ में 1 पुरुष नक्सली का शव मय हथियार बरामद  की गये है। 



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में मारे गये माओवादी की शिनाख्ती किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य लोकेश के रूप में हुई है। घटना स्थल क्षेत्र के आस-पास सुरक्षा बलों की सर्चिंग अभियान जारी है।

Post a Comment

0 Comments