छत्तीसगढ़ : पांच वर्दीधारी ईनामी नक्सलियों के शव की पहचान पूरी।

छत्तीसगढ़ : पांच वर्दीधारी ईनामी नक्सलियों के शव की पहचान पूरी।



दिनांक 16.11.2024 को उत्तर अबूझमाड़ में नक्सलियों की आसूचना पर नक्सल गश्त में निकली थी कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा की डीआरजी,एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम

INSAS & SLR Rifle सहित बड़ी मात्रा में नक्सलियों के कब्ज़े से हथियार भी बरामद।

बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना

छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर/कांकेर ) ओम प्रकाश सिंह । दिनांक 15 & 16 November 2024 की दरमियानी रात्रि को जिला नारायणपुर & कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी।

सर्चिंग के दौरान दिनांक 16.11.2024 के सुबह 8 बजे से लगातार डीआरजी,एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

सर्चिंग में 2 महिला माओवादी समेत कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद।

मारे गये नक्सलियों के नाम व पद 👇

1. वनोजा मिचा कारम, DVCM , ईनामी-8 लाख।




2. सुरेश गावड़े ACM, ईनामी-5 लाख।




3. संतोष कुरचामी, PM ईनामी-5 लाख।




3. मनीष पद्दा, PM ईनामी-5 लाख।





5. पुनीता, PM, ईनामी-5 लाख।




बरामद हथियार 👇

1. एस.एल.आर. रायफल 1 नग।


2. इंसास रायफल 1 नग।


3. 12 बोर रायफल 2नग।


4. .315 रायफल 1 नग


5. बीजीएल लॉन्चर 1 नग


एवं भारी मात्रा में नक्सली विस्फोटक सामान सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद हुआ।

वापसी में सर्च के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाया गया दो आईईडी को खोजने में मिली सफलता। सुरक्षा के मानकों का पालन करते हुए आईईडी को निष्क्रिय किया गया।

16 तारीख की मुठभेड़ में 2 जवान घायल हुए थे। दोनों घायल जवानों को बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। ईलाजरत घायल जवान की स्थिति सामान्य है।

Post a Comment

0 Comments