छत्तीसगढ़ : PLGA बटालियन क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन में कार्यरत कुल 23 लाख रूपये के ईनामी 4 माओवादी सहित कुल 9 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण।

छत्तीसगढ़ : PLGA बटालियन क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन में कार्यरत कुल 23 लाख रूपये के ईनामी 4 माओवादी सहित कुल 9 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण।




PLGA बटालियन क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन में कार्यरत 8 लाख रुपए के ईनामी पार्टी सदस्य, AOB डिवीजन में कार्यरत 5 लाख के ईनामी एसीएम, जगरगुण्डा एरिया कमेटी एवं दक्षिण सब जोनल ब्यूरो में कार्यरत 5 लाख रूपये के ईनामी 2 एसीएम कुल 23 लाख रूपये के ईनामी 4 माओवादी सहित कुल 9 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण।



जिले में चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना के तहत अंदरूनी क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्य, सड़क निर्माण, गांव तक पहुंचती विभिन्न सुविधिाओं ने इन्हें किया प्रभावित।

संगठन के विचारों से हुआ मोहभंग और मिली निराशा एवं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक कलह के चलते किये आत्मसमर्पण।

आत्मसमर्पित सभी माओवादियों ने कहा कि वे समाज के मुख्यधारा में जुड़कर स्वच्छंद रूप से पारिवारिक जीवन जीना चाहते है।

आत्मसमर्पित माओवादियों में PLGA बटालियन के पार्टी सदस्य, AOB डिवीजन के एसीएम, जगरगुण्डा एरिया कमेटी के एसीएम, दक्षिण सब जोनल ब्यूरों के एसीएम, मिलिशिया सेक्शन प्लाटून सदस्य, सीएनएम उपाध्यक्ष, जनताना सरकार सदस्य, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, मिलिशिया सदस्य शामिल है।

वर्ष 2024 में माओवादी कैडर के छोटे-बड़े 189 माओवादी का आत्मसमर्पण, 58 माओवादियों का मारा जाना साथ ही 503 माओवादियों का गिरफ्तार होने के परिणामस्वरूप माओवादी संगठन कमजोर होते जा रहा है। जल्द ही क्षेत्र में विश्वास, विकास, सुरक्षा एवं शांति का सपना होगा साकार।

वर्ष 2025 में अब तक 40 - माओवादियो ने आत्मसमर्पण, 101- माओवादी गिरफ्तार एवं 56 माओवादी अलग अलग मुठभेड़ में मारे गए है।


आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी माओवादियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 हजार रुपए नगद राशि प्रदान किया गया।

छत्तीसगढ़ ( बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर PLGA बटालियन क्षेत्र के पार्टी सदस्य, AOB डिवीजन एवं जगरगुण्डा एरिया कमेटी, दक्षिण बस्तर डिवीजन, पामेड़ एरिया कमेटी अन्तर्गत  सीएनएम उपाध्यक्ष, मिलिशिया प्लाटून सेक्शन सदस्य, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, मिलिशिया सदस्य, जनताना सरकार सदस्य कुल 09माओवादियों ने आज दिनांक 25/02/2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी , पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 85वी वाहिनी केरिपु सुनिल कुमार राही, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमांडेंट 205 बटालियन कोबरा नरेश पनवार, कमांडेंट 210 कोबरा अशोक कुमार, अति0पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान मयंक गुर्जर, अति0पुलिस अधीक्षक युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू  के समक्ष आत्मसमर्पण किये। 



आत्मसमर्पित माओवादी के नाम/पद:-

1. लक्ष्मी माड़वी ऊर्फ खुटो पिता नंदा माड़वी उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिम्मापुर कर्कनपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पदनाम-पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 पार्टी सदस्या, ईनाम 08.00 लाख रूपये, वर्ष 2015 से सक्रिय


2. पुल्ली ईरपा ऊर्फ तारा पिता नारू ईरपा उम्र 20 वर्ष जाति दोरला निवासी बेलमनेण्ड्रा पुजारीपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, पदनाम- एसीएम (AOB डिवीजन), ईनाम 05.00 लाख रूपये, वर्ष 2013 से सक्रिय


3. भीमे मड़कम पति देवा मड़कम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी मण्डीमरका वेंगुरपारा  थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पदनाम एसीएम, जगरगुण्डा एरिया कमेटी, ईनाम 05.00 लाख, वर्ष 2011 से सक्रिय


4. रमेश कारम पिता लच्छु कारम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी एड़समेटा कारममीडीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, एसीएम दक्षिण सब जोनल ब्यूरो/डाक्टर टीम, ईनाम 05.00 लाख, वर्ष 2008 से सक्रिय


5. सिंगा माड़वी पिता भीमा माड़वी उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेददा धमावरम पटेलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, पदनाम - धरमावरम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन सदस्य, वर्ष 2019 से सक्रिय


6. रामलू भण्डारी ऊर्फ रामू पिता कन्ना भण्डारी उम्र 27 वर्ष जाति दोरला निवासी मारूड़बाका भटटीपारा थाना उसूर जिला बीजापुर, पदनाम – मारूड़बाका आरपीसी सीएनएम उपाध्यक्ष, वर्ष 2017 से सक्रिय


7. देवा मड़कम ऊर्फ मधु पिता स्व0 जोगा मड़कम उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेद्दाधरमावरम पटेलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, पदनाम – धरमावरम आरपीसी जनताना सरकार सदस्य, वर्ष 2016 से सक्रिय


8. रामा पूनेम ऊर्फ टक्का पिता मंगल पूनेम उम्र 30 वर्ष निवासी चिन्नागेलुर नदीपारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर, पदनाम- मिलिशिया सदस्य, वर्ष 2004 से सक्रिय


9. हुंगा माड़वी ऊर्फ कटटी पिता स्व0 हड़मा माड़वी उम्र 19 जाति मुरिया निवासी धरमावरम पटेलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, पदनाम- धरमावरम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2016 से सक्रिय



01 लक्ष्मी माड़वी उर्फ खुटो पिता नंदा माडवी उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन तिम्मापुर कर्कनपारा थाना जगरगुण्डा  जिला सुकमा (छ.ग.)   पद- पीएलजीए बटालियन नं 01 में पार्टी सदस्या
  संगठन में कार्य का विवरण:- वर्ष 2015 से  2018 तक ग्राम सिलगेर की बाल संगम सदस्या के पद पर कार्य की  वर्ष 2019 से 2021 तक सिलगेर आरपीसी सीएनएम सदस्या के पद पर कार्य की। जनवरी 2022 से जून 2022 तक बटालियन में पीएलजीए सदस्या के पद पर कार्य कर रही थी। जुलाई 2022 से फरवरी 2023 तक बटालियन में केडिट सदस्या के पद पर पर कार्य की, मार्च 2023 से 29 जनवरी 2025 तक बटालियन में पार्टी सदस्या के पद पर संगठन में कार्य की।
महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-   
(1)  जनवरी 2024 में बटालियन नं 01 का इंचार्ज माड़वी हिड़मा के नेतृत्व में थाना पामेड़ क्षेत्रान्तर्गत धर्मावरम कैम्प पर अटैक करने की घटना में शामिल थी। 

02 पुल्ली ईरपा उर्फ तारा पिता नारू ईरपा उम्र 20 वर्ष जाति दोरला साकिन - बेलमनेण्ड्रा पुजारीपारा थाना बासागुडा जिला    बीजापुर (छ.ग.)   पद- एसीएम (एओबी)
संगठन में कार्य का विवरण:- वर्ष 2013 में ग्राम बेलमनेण्ड्रा का बाल संगम सदस्या के पद पर भर्ती हुई। वर्ष 2014 से जून 2018 तक सीएनएम सदस्या के पद पर कार्य की। जुलाई 2018 से सितम्बर 2018 तक आवापल्ली एलओएस में पीएलजीए सदस्या के पद पर कार्य की। अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2021 तक सीसीएम अक्की राजू के गार्ड के पद पर कार्य की। अक्टूम्बर 2021 से दिसम्बर 2021 तक सीसीएम उदय के प्रोटेक्शन टीम में कार्य की। दिसम्बर 2021 से दिसंम्बर 2024 तक एसजेडसीएम काकूरी पांडन्ना उर्फ जगन के साथ प्रोटेक्शन टीम में एसीएम के पद पर संगठन में कार्य की।
महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-
(1) मई 2020 में उड़ीसा के मलकानगिरी जिले के ग्रााम कालीगुड़ा के जंगल में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल थी।
(2) जुलाई 2020 में जिला सुकमा के कांगेरघाटी के जंगल में पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में  शामिल थी।

(3) फरवरी 2020 में उड़ीसा के मलकानगिरी जिले के ग्राम मेटागुड़ा के जंगल में हुए पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में शामिल थी।
03 भीमे मड़कम पति देवा मड़कम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन मण्डीमरका वेंगुरपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा   (छ.ग.)  पद- जगरगुण्डा एरिया कमेटी एसीएम
संगठन में कार्य का विवरण:- वर्ष 2011 में ग्राम मण्डीमरका का सीएनएम कमांडर भीमा तेलम ने बाल संगम सदस्या के पद पर भर्ती किया। वर्ष 2012 नवम्बर 2013 तक मण्डीमरका आरपीसी सीएनएम सदस्या के पद पर कार्य की। दिसम्बर 2013 से जून 2014 तक जगरगुण्डा एरिया कमेटी में पीएलजीए सदस्या के पद पर कार्य की। जुलाई 2014 से नवम्बर 2023 तक जगरगुण्डा एरिया कमेटी पार्टी सदस्या के पद पर कार्य की। दिसंम्बर 2023 से अब तक बासागुड़ा - जगरगुण्डा एरिया कमेटी एसीएम के पद पर कार्य कर रही थी। 
महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-   
(1)  वर्ष 2017 में बटालियन नं 01 का कमांडर माड़वी हिडमा के नेतृत्व में 200-250 की संख्या में कैम्प बुरकापाल से आरओपी डयूटी पर निकलने वाली पुलिस पार्टी को ग्राम बुरकापाल व चिंतागुफा के बीच पुलिया के पास एम्बुश लगाकर फायरिंग किये जिसमें पुलिस के 25 जवान शहीद हुए व 02 माओवादी सदस्य मारे गये थे, इस घटना में शामिल थी।
(2)  वर्ष 2020 में ग्राम मिनपा की ओर नक्सल गश्त सर्चिग पर निकले पुलिस पार्टी को मिनपा पहाडियों में एम्बुश लगाकर फायरिंग किये जिसमें पुलिस के 17 जवान शहीद हुए व 05 माओावदी सदस्य घायल हो गये थे, इस घटना में शामिल थी।
  (3)  03 अप्रैल 2021 को ग्राम टेकुलगुड़ा, जोन्नागुड़ा की ओर नक्सल गश्त सर्चिग पर निकले पुलिस पार्टी को ग्राम टेकुलगुड़ा के पहाड़ियों में एम्बुश लगाकर फायरिंग किये जिसमें पुलिस के 22 जवान शहीद हुए व 01 केरिपु जवान को अपहरण कर ले गये व 05 माओावादी सदस्य घायल हो गये थे एवं 03 माओवादी सदस्य मारे गये, इस घटना में शामिल थी।
(4)  12 फरवरी 2022 को केरिपु कैम्प तिम्मापुर से केरिपु बल आरओपी ड्यटी पर फुतकेल की ओर आने की सूचना पर फुतकेल नाला के पर एम्बुश लगाकर फायरिंग किये जिसमें 01 जवान शहीद हुआ व 05 नग मोटरसायकल लूटकर ले गये व 01 माओवादी सदस्य घायल हुआ था, इस घटना में शामिल थी।



04 रमेश कारम पिता लच्छू कारम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन एड़समेटा कारममीडीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (छ.ग.) पद- एसीएम /दक्षिण बस जोनल ब्यूरो डॉक्टर टीम अध्यक्ष
संगठन में कार्य का विवरण:- मार्च 2016 से नवम्बर 2016 तक गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत छात्र संगठन सदस्य के पद पर भर्ती किया। दिसंम्बर 2016 से फरवरी 2017 तक गंगालूर एरिया कमेटी में पीएलजीए सदस्य के पद पर कार्य किया। मार्च 2017 में गंगालूर एरिया कमेटी डीव्हीसीएम विज्जा मोड़ियम ने मुझे गंगालूर एरिया से बदली कर दक्षिण सब जोनल ब्यूरो डॉक्टर टीम में कार्य करने हेतु भेजा। मार्च 2017 से नवम्बर 2017 तक दक्षिण सब जोनल ब्यूरो डॉक्टर टीम में पीएलजीए सदस्य के पद पर कार्य किया। दिसम्बर 2017 से नवम्बर 2022 तक दक्षिण सब जोनल ब्यूरो डॉक्टर टीम में पार्टी सदस्य के पद पर कार्य किया। दिसंम्बर 2022 में दक्षिण बस्तर डिवीजन इंचार्ज विकास ने मुझे पार्टी सदस्य के पद से एसीएम के पद पर पदोन्नत किया, दिसंम्बर 2022 से 27 अप्रैल 2023 तक दक्षिण सब जोनल ब्यूरो डॉक्टर टीम अध्यक्ष/एसीएम के पद पर कार्य किया।      
महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-  
(1)  मई 2017 में थाना मिरतुर से आरओपी ड्यूटी पर निकले पुलिसकर्मियों पर ग्राम चेरली के निकट जंगल में एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल था। जिसमें 03 पुलिस जवान शहीद हुए व 01 माओवादी सदस्य घायल हुआ था।
(2) 03 अप्रैल 2021 में बटालियन नं 01 के कमांडर माड़वी हिड़मा के नेतृत्व में ग्राम टेकलगुड़ा में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। जिसमें 22 जवान शहीद व 07 माओवादी सदस्य मारे गये थे।   
(3)  फरवरी 2020 में बटालियन नं 01 का इंचार्ज माड़वी हिडमा के नेतृत्व में टीसीओसी हेतु 300-350 की संख्या में माओवादी ग्राम एर्रापल्ली के जंगल में अस्थाई कैम्प लगाकर ठहरे हुए थे, कि जिसकी सूचना पुलिस पार्टी को मिलने से पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी करने पर हुए मुठभेड़ में 05 पुलिसकर्मी शहीद हो गये व 01 माओवादी सदस्य मारा गया व 04 माओवादी सदस्य घायल हो गये थे।

05. सिंगा माड़वी पिता भीमा माड़वी उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेददा धरमावरम पटेलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर (छ.ग.) पद- धरमावरम आरपीसी मिलिषिया प्लाटून ए सेक्शन सदस्य
संगठन में कार्य का विवरण:- वर्ष 2019 से 2022 तक संगम सदस्य के पद पर भर्ती किया। वर्ष 2023 से अब तक धरमावरम आरपीसी मिलिषिया प्लाटून ए सेक्शन सदस्य के पद पर कार्य कर रहा था।
महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-  
(1) दिसंबर 2022 में धरमावरम आरपीसी मिलि. प्लाटून कमांडर हुंगा वंजाम के नेतृत्व में 55-60 की संख्या में गादेगुड़ा में एकत्रित होकर गादेगुड़ा से पेददाधरमावरम जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे 30-35  गडढ़ा खोदकर स्पाईक्स लगाने की घटना में शामिल था।
(2) नवम्बर 2023 में धरमावरम आरपीसी मिलि. प्लाटून कमांडर हुंगा वंजाम के नेतृत्व में 25-30 की संख्या में गादेगुड़ा में एकत्रित होकर गादेगुड़ा से पामेड़ की ओर जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे 30-35  गडढ़ा खोदकर स्पाईक्स लगाने की घटना में शामिल था।

06 रामलू भण्डारी उर्फ रामू पिता कन्ना भण्डारी उम्र 27 वर्ष जाति दोरला साकिन मारूड़बाका भटटीपारा थाना उसूर जिला  बीजापुर (छ.ग.)  पद- मारूड़बाका आरपीसी सीएनएम उपाध्यक्ष
संगठन में कार्य का विवरण:- वर्ष 2017 में ग्राम मारूड़बाका का संगम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती। वर्ष 2019 से 2021 तक मारूड़बाका आरपीसी सीएनएम सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2022 से अब तक मारूड़बाका आरपीसी सीएनएम उपाध्यक्ष के पद पर कार्य किया।
  महत्वपूर्ण घटना का विवरण:- 
(1) 28 जुलाई 2019 को उसूर एलओएस कमां0 देवा के नेतृत्व में ग्राम भूषापुर के जंगल में एकत्रित होकर ग्राम गलगम से नड़पल्ली जाने वाली कच्ची सडक मार्ग को जगह -जगह गडढ़ा खोदकर व पेड़ गिराकर मार्ग अवरूद्व करने की घटना में शामिल था।  
(2) 21 सितंम्बर 2019 को उसूर एलओएस कमां0 देवा के नेतृत्व में ग्राम पोलमपल्ली के जंगल में एकत्रित होकर ग्राम मुरदण्डा से तिम्मापुर की ओर जाने वाली पक्की मार्ग में पुलिया के पास गड्ढा खोदकर मार्ग अवरूद्व कर 02 नग पाईप बम लगाये थे।  
(3)  वर्ष 2020 में उसूर एलओएस कमां0 देवा के नेतृत्व में ग्राम भुषापुर के जंगल में एकत्रित होकर ग्राम गलगम से नड़पल्ली जाने वाली कच्ची सड़क मार्ग को जगह - जगह गडढ़ा खोदकर व पेड़ गिराकर मार्ग अवरूद्व करने की घटना में शामिल था।  
(4)  वर्ष 2021 में को उसूर एलओएस कमां0 देवा के नेतृत्व में ग्राम कमलापुर के जंगल में एकत्रित होकर ग्राम नम्बी से गुंजेपरती की ओर जाने वाली कच्ची सड़क मार्ग को जगह - जगह गडढ़ा खोदकर मार्ग अवरूद्व करने की घटना में शामिल था।  

07 देवा मड़कम उर्फ मधु पिता स्व0 जोगा मड़कम उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दाधर्मावरम पटेलपारा थाना पामेड़ जिला - बीजापुर (छ.ग.)  पद- धरमावरम आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
संगठन में कार्य का विवरण:- वर्ष 2016 में धरमावरम डीएकेएमएस अध्यक्ष जोगा माड़वी ने धरमावरम का संगम सदस्य के पद पर भर्ती किया, 2016 से 2018 तक कार्य किया। वर्ष 2019 से अब तक धर्मावरम आरपीसी जनताना सरकार सदस्य के पद पर कार्य किया।
    महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-  
(1)  जून 2016 में धरमावरम आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष कलमू के नेतृत्व में गादेगुड़ा में एकत्रित होकर धरमावरम से जीड़पल्ली जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे 30-35  गडढ़ा खोदकर स्पाईक्स लगाने की घटना में शामिल था।
(2) सितंमबर 2016 में नंदा बारसे के नेतृत्व में 25-30 की संख्या में गादेगुड़ा में एकत्रित होकर धरमावरम से जीड़पल्ली जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे 30-35  गडढ़ा खोदकर स्पाईक्स लगाने की घटना में शामिल था।
(3)नवम्बर 2023 में जनमिलिशिया कमांडर नंदा बारसे के नेतृत्व में 100-150 की संख्या मे ग्राम गादेगुड़ा पटेलपारा में एकत्रित होकर गादेगुड़ा पहाडी से गोल्लागुड़ा के बीच जंगल पहाड़ी पगडण्डी मार्ग में 150-200 की संख्या में गडढ़ा खोदकर स्पाईक्स लगाने की घटना में शामिल था।
(4) अप्रैल 2024 में जनमिलिशिया कमांडर नंदा बारसे के नेतृत्व में 100-150 की संख्या मे ग्राम जीड़पल्ली मेटापारा में एकत्रित होकर गादेगुड़ा पहाडी से गोल्लागुड़ा के बीच जंगल पहाडी पगडण्डी मार्ग के दोनो साईड 50-60 की संख्या में गडढ़ा खोदकर स्पाईक्स लगाने की घटना में शामिल था।

08 रामा पुनेम उर्फ टक्का पिता - मंगल पुनेम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन - चिन्नागेल्लूर नदीपारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर (छ.ग.) पद- ग्राम चिन्नागेल्लूर मिलिशिया सदस्य
संगठन में कार्य का विवरण:- वर्ष 2004 में ग्राम चिन्नागेल्लूर का बाल संगम सदस्य के पद पर भर्ती हुआ। वर्ष 2012 से अब तक ग्राम चिन्नाागेल्लूर का मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य किया।
महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-  
(1) वर्ष 2007 में पेददागेल्लूर आरपीसी मिलि. प्लाटून कमंडर जीवन कारम के नेतृत्त में 70-80 माओवादी सदस्यों के साथ बासागुड़ा से जगरगुण्डा मार्ग में जगह जगह गडढ़ा खोदकर मार्ग अवरूद्व करने की घटना में शामिल था।
(2) वर्ष 2009 में मिलि. प्लाटून कमांडर कैलाश उईका के नेतृत्व में ग्राम बुड़गीचेरू के जंगल में एकत्रित होकर ग्राम बुड़गीचेरू व आउटपल्ली के बीच जंगल पगडंडी मार्ग में पुलिस को नुकसान पहुचाने के नीयत से लगभग 200-250 की संख्या  में गडढा खोदकर स्पाईक्स लगाये थे।
(3) वर्ष 2015 में मिलि. प्लाटून कमांडर कैलाश उईका के नेतृत्व में 40-50 माओवादी सदस्यों के साथ ग्राम चिन्नागेल्लूर में एकत्रित होकर ग्राम तर्रेम व  सारकेगुड़ा के बीच जंगल पगडण्डी मार्ग में पुलिस को नुकसान पहुचाने के नीयत से लगभग 40-50 की संख्या में गडढा खोदकर स्पाईक्स लगाये थे।
(4) मई 2017 में जगरगुण्डा एरिया कमेटी सदस्य शंकर पदम के नेतृत्व में 05 माओवादी सदस्यों के साथ ग्राम बुड़गीचेरू निवासी कुमार सोढ़ी का पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की घटना में शामिल था।
(5) मई 2020 में मिलि. प्लाटून कमांडर कैलाश उईका के नेतृत्व में 40-50 माओवादी सदस्यों के साथ ग्राम तर्रेम में एकत्रित होकर ग्राम तर्रेम व सारकेगुड़ा के बीच जंगल पगडण्डी मार्ग में पुलिस को नुकसान पहुॅंचाने के नीयत से लगभग 40-50 की संख्या में गडढा खोदकर स्पाईक्स लगाये थे।
(6) मई 2023 में मिलि. प्लाटून कमांडर कैलाश उईका के नेतृत्व में 40-50 माओवादी सदस्यों के साथ ग्राम बुड़गीचेरू में एकत्रित होकर ग्राम बुड़गीचेरू से बासागुड़ा की ओर जाने वाली जंगल पगडंडी माार्ग में 80-90 जगह गडढ़ा खोदकर स्पाईक्स लगाये थे।

09   हुंगा माड़वी उर्फ कटटी पिता स्व0 हड़मा माड़वी उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन धर्मावरम थाना पामेड़ जिला  बीजापुर (छ.ग.)  पद- धरमावरम आरपीसी मिलिशिया प्लॉटून सदस्य

संगठन में कार्य का विवरण:- वर्ष 2016 में ग्राम धर्मावरम का बाल संगम सदस्य के पद पर भर्ती हुआ। वर्ष 2023 में धर्मावरम आरपीसी मिलिशिया प्लॉटून सदस्य के पद पर अब तक कार्य कर रहा था।
महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-     
(1) वर्ष 2024 में चिंतावागू नदी के किनारे 30-35 जगह गडढ़ा खोदकर स्पाईक्स लगाने की घटना में शामिल था।
(2) जनवरी 2025 में चिंतावागू नदी के किनारे 40-45 जगह गडढ़ा खोदकर स्पाईक्स लगाने की घटना में शामिल था।

  संगठन छोड़ने का कारण:-
छ0ग0 शासन की पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार, पुनर्वास योजना के तहत लाभ व परिवार के साथ खुशहाल जीवन जीने की सोच लिये समाज के भटके माओवादियों ने संगठन में उनके कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर, छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments