छत्तीसगढ़ : 45 किग्रा का IED बरामद कर सुरक्षित नष्ट किया गया।
माओवादियों के नापाक मंसूबों को किया गया विफल।
चेरपाल-पालनार मार्ग से लगभग 45 किग्रा का IED बरामद कर सुरक्षित नष्ट किया गया।
छत्तीसगढ़ ( बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंह । केरिपु 222 वाहिनी की टीम पालनार कैंप से एरिया डॉमिनेशन डयूटी पर निकली थी। AD डयूटी से वापसी के समय आज प्रातः 08.00 - 08.30 बजे के आसपास चेरपाल से 2 किमी की दूरी पर चेरपाल-पालनार मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाए गए IED को Detect किया गया।
बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की BD टीम के द्वारा मौके पर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।
माओवादियों के द्वारा सुरक्षा पार्टी के वाहन को निशाना बनाने के लिए 45 किग्रा का IED चेरपाल- पालनार मार्ग में लगाया गया था। IED कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था, जिसका स्वीच लगभग 150 मीटर की दूरी पर था।
सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से IED बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली।
0 Comments