झारखंड : जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी नक्सली विवेक...ढेर, 8 नक्सलियों के शव बरामद।
कोबरा 209 बटालियन के जवानों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़।
झारखंड ( बोकारो ) ओम प्रकाश सिंह । सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से नक्सली बैकफुट पर हैं। झारखंड में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को कोबरा 209 बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली विवेक मारा गया है। नक्सली विवेक के साथ कुल 8 नक्सलियों को ढेर करने में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोकारो जिले के लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सोमवार की सुबह करीब 5.30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई।
209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने अभियान चलाया। मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। ढेर किए गए नक्सलियों में एक विवेक पर एक करोड़ का इनाम था।
सुरक्षा बलों को मौके से एक एके सीरीज राइफल, तीन इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), आठ देशी बंदूकें और एक पिस्तौल मिली हैं। मुठभेड़ में सुरक्षाबल के किसी भी जवान के चोटिल होने की सूचना नहीं है। इस ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
0 Comments