छत्तीसगढ़ : 226 वी वाहिनी के०रि०पु० द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन अवतरण दिवस 'श्री राम नवमी' भव्य आयोजन।

छत्तीसगढ़ : 226 वी वाहिनी के०रि०पु० द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन अवतरण दिवस 'श्री राम नवमी' भव्य आयोजन।



छत्तीसगढ़ ( सुकमा ) ओम प्रकाश सिंह226 वी वाहिनी गीदमनाला सुकमा मुख्यालय में श्री रामनमी पावन पर्व पर धन सिंह बिष्ट कमाडेंट 226 वी वाहिनी के मार्ग दर्शन में मुख्यालय के मंदिर प्रांगण में पूजा ओर हवन कर सुख समृद्धि ओर उज्जवल भविष्य की कामना की, इस अवसर पर आसपास के गांव के बच्चों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया। 




कमाण्डेन्ट धन सिंह बिष्ट बताया कि भारत के प्राण, मानवता के आदर्श, धर्म के सर्वोत्तम स्वरूप, हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन अवतरण दिवस 'श्री राम नवमी' की समस्त रामभक्तों को मंगलमय शुभकामनाएं!




भारत की आस्था, मर्यादा और दर्शन में राम हैं। राम भारत की 'अनेकता में एकता' के सूत्र हैं।




श्री राम नवमी का यह पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने व्यक्तित्व में उतारने के लिए संकल्पित होने का एक अवसर है।




जिनको प्रसाद वितरण कर भोजन कराया गया। इस मौके पर कमाडेंट 226 वी वाहिनी ओर कैंप उपस्थित सभी राजपत्रित अधिकारि, अधीनस्थ अधिकारी ओर जवानों ने मिल के गांव के बच्चो के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments