छत्तीसगढ़ : 80 वीं वाहिनी सीआरपीएफ कैम्प जगदलपुर में राम नवमी त्यौहार बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।



छत्तीसगढ़ : 80 वीं वाहिनी सीआरपीएफ कैम्प जगदलपुर में राम नवमी त्यौहार बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा जगदलपुर कैम्प में दिनांक 06/04/2025 रामनवमी का त्यौहार मनाया गया।



केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 80 वीं वाहिनी द्वारा के०रि०पु०बल पुलिस उप महानिरीक्षक हरजिन्दर सिंह, रेंज जगदलपुर के मार्गदर्शन में वाहिनी कमाण्डेन्ट जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय 80 वीं वाहिनी जगदलपुर में राम नवमी त्यौहार बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।



राम नवमी त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी मुख्यालय 80 वीं वाहिनी में बडे हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।



राम नवमी शुभ अवसर पर मंदिर में विधिपूर्वक पूजा हवन, कन्या पूजन एवं भण्डारा का आयोजन किया गया जिसमें कैम्प परिसर के सभी जवानों एवं उनके परिवार जनों को भण्डारें में आमंत्रित कर शामिल किया गया।




इस शुभ अवसर पर वाहिनी के अधिकारी सुबीर राय, पुरूषोत्तम कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉक्टर उत्पल गगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अमरजीत गुप्ता, उप कमाण्डेन्ट, ओम कुमार गुप्ता, सहायक कमाण्डेन्ट, विजय अभिक्या दासी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, हेमराज व्यास, सहायक कमाण्डेन्ट, अधिनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments