छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में मारा गया DVCM हलदर के ऊपर 25 प्रकरण एवं ACM रामे के ऊपर 3 प्रकरण एवं दर्ज।
पूर्वी बस्तर (East Bastar Division)का DVCM हलदर एवं ACM रामे दिनांक 15/04/2025 किलम -बरगुम की मुठभेड़ में मारे गए थे।
AK-47 Rifle एवं अन्य हथियार & गोला बारूद मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया।
वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत विगत 106 दिनों में कुल 123 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये।
छत्तीसगढ़ ( किलम/बुरगुम-कोंडागाँव) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस अधीक्षक कोंडागांव अक्षय कुमार द्वारा बताया गया कि दिनांक 15.04.2025 को जिला कोंडागांव एवं नारायणपुर के सीमा से लगे किलम एवं बुरगुम के जंगल में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी अभियान हेतु रवाना हुए थे। अभियान के दौरान दिनांक 15.04.2025 को लगभग 20:30 बजे थाना पुंगारपाल क्षेत्रांतर्गत किलम- बुरगुम मरकामपाल के जंगल में पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान 2 माओवादियों के शव, AK-47 रायफल, अन्य हथियार, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद किया गया।
मृत माओवादियों की पहचान- डीवीसीएम हलदर कश्यप एवं एसीएम रामे सोरी उर्फ रामू के रूप में हुई है। मुठभेड़ में मारा गया DVCM हलदर के ऊपर 25 प्रकरण एवं ACM रामे के ऊपर 3 प्रकरण एवं दर्ज।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि बस्तर रेंज में चल रहे प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों की सिलसिला में आसूचना आधारित इस ऑपरेशन के लिए Kondagaon DRG/Bastar Fighters को लॉन्च किया गया था।
पुलिस उप महानिरीक्षक Kanker Range अमित कांबले द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में पूर्वी बस्तर (East Bastar Division)का खूंखार माओवादी कमाण्डर DVCM हलदर एवं ACM रामे को मार गिराने मे सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली। मारे गये माओवादी पर 8.00 लाख एवं 5.00 लाख खुल 13 लाख का इनाम है घोषित।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 106 दिनों में कुल 123 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये। सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF/ Bastar Fighters & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।
0 Comments